फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चंडीगढ़ के भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने रविवार की देर रात श्याम महोत्सव में जब एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी तो हर तरफ बाबा श्याम की जयकार होने लगी। भजन सम्राट ने हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, भजन सुनाया तो चारो तरफ पुष्पवर्षा हुयी। बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। स्पेन केफूलों से अलौकिक श्रंगार किया गया था। शाम पांच बजे से ही यहां पर श्रोता पहुंचने लगे थे। न सिर्फ अपने जनपद बल्कि दूसरे जनपदों से भी श्रद्धालु कन्हैया मित्तल को सुनने के लिए पहुंचे। देर रात जब भजन सम्राट आये तो उन्होंने श्रोताओं का अभिवादन किया। उन्होंने सुनाया क्यों देर लगाते हो क्या नाव डुबानी है। मेरे बाबा सुन लो मेरी यह नाव पुरानी है भजन के माध्यम से श्रोताओं को हर्षित कर दिया। मुग्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.