हजारीबाग, जून 23 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला में आम गैरमजरुआ सार्वजनिक भूमि पर किये गये अतिक्रमणमुक्त के लिए बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ, थानाप्रभारी आशीष कुमार भगत, अंचल निरीक्षक अभिजीत राय पहुंचे। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह पूर्व उस सार्वजनिक भूमि पर स्टेच्यू लगाने को लेकर गड्ढा खोदा गया था। उस गड्ढे को ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रशासन ने भर दिया। ज्ञात हो डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्टेच्यू लगाने को लेकर गड्ढा खोद दिया था। इससे गांव में विवाद उत्पन्न हो गया। वहीं मंगलवार देर शाम प्रशासन के द्वारा खोदे गए गड्ढे को भरा गया। सीओ के मुताबिक सरकारी भूमि पर कोई भी कार्य करने को लेकर प्रशासनिक अनुमति जरूरी है। बिना अनुमति के उक्त स्थल पर कोई कार्य नहीं करें। मौके पर मुखिया अब्बास अंसारी, रहमत अंसारी, जीवन यादव, ...