हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 26 -- बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग की तारीख जैसे-जैस करीब आ रही है पटना का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। पटना की हॉट सीट कही जा रही बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव से पहले पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता के सामने हुंकार भरी है। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री ने जनता को सुंदर पटना का सपना दिखाया तो वहीं विपक्ष पर भी तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मैं 45-46 वर्षों से पटना को देख रहा हूं। मंदिरी नाला की स्थिति को देखता रहा हूं। एक समय यह गांव हुआ करता था। फोर लेन बनने से मंदिरी अब शहर हो गया है। गोलघर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के साथ ही उसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाया जाएगा। मिलर हाईस्कूल को मॉडल बनाया जा रहा है। स्कूल से सटे वाटर टैंक को विकसित कर आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा...