नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में जारी है। मैच के चौथे दिन के अंत तक मेजबान साउथ अफ्रीका जीत के काफी करीब नजर आ रहा है। कप्तान टेंबा बावुमा के शतक के दम पर अफ्रीकी टीम ने पहली पारी 425/9 पर घोषित कर दी थी। बावुमा ने 179 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि मार्को जेनसन ने 85 तो सिमोन हैमर ने 82 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 99 रनों पर ही सिमट गई थी। मार्को जेनसन ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी कमाल दिखाया और 5 विकेट हॉल लिया। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारुओं ने अपनी दूसरी पारी में भी 4 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान प...