नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा दी है। आरसीबी के खिलाफ उन्हें रविवार, 5 अप्रैल को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई के सामने 251 रनों का विशाल टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 207 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने 43 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि हारते-हारते भी सीएसके की टीम इतिहास रच गई। यह भी पढ़ें- टिम डेविड के खिलाफ CSK को 'चुभेगी' ये गलती, इस पल से पलट गई पूरे मैच की कहानी! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 36वीं बार आईपीएल में 200 से अधिक रन बनाकर अभी सीएसके के रिकॉर्ड की बराबरी की ही थी कि चेन्नई ने रनचेज में 207 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया। आईपीएल में सबसे ज्या...