गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर का असर अब महानगर पेयजल व्यवस्था पर दिखने लगा है। बढ़ते तापमान के साथ 25 के करीब ट्यूबवेल लगातार चार से पांच घंटा चलाए जाने पर पानी छोड़ दे रहे हैं। और पर्याप्त सप्लाई न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। हालात को देखते हुए जलकल विभाग प्रभावित ट्यूबवेलों में 10-10 फीट पाइप बढ़ाने के कार्य में जुट गया है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से न जूझना पड़े। हर साल गर्मियों में मानसून सीजन से पहले जलस्तर प्रभावित होने लगता है। उधर महानगर में पानी की मांग लगातार बढ़ती जाती है। यह भी पढ़ें- 25 स्थानों पर ट्यूबवेल के पाइप बढ़ाए जाने का काम शुरू ऐसे में लगातार घंटों चलाए जाने के कारण भूजल स्तर नीचे जाने से कई ट्यूबवेलों की क्षमता प्रभावित हो जाती है। शनिवार को रायगंज दक्षि...