हाय गर्मी: बाबुओं को आरओ का ठंडा पानी, फरियादियों के लिए खौलता पानी
बांदा, मई 28 -- बांदा। शासन प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में दूर-दराज से आने वाले फरियादियों के लिए पानी के घड़े व मटखे रखवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, पर अधिकारियों पर इन निर्देशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। सरकारी दफ्तरों में बाबू व अधिकारियों के लिए आरओ के ठंडा पानी की व्यवस्था है, वहीं फरियादी बाहर टंकी का गर्म पानी पीकर हलक सींचने को मजबूर हैं। कई दफ्तरों में वाटर कूलर तो लगे हैं, पर फरियादियों की वहां तक पहुंच नहीं है। इसमें सिर्फ कर्मचारी व अधिकारी ही प्यास बुझाते हैं। प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर नि:शुल्क प्याऊ लगवाए हैं, पर ये सिर्फ दो बजे तक ही साथ देते हैं। ऐसे में अपने काम से सरकारी कार्यालयों में दूर-दराज से फरियाद लेकर आने वाले ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लाले हैं। आपके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.