दरभंगा, अप्रैल 14 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष आंकी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग का कुर्ता व सफेद धोती पाई गई। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...