हायर पेंशन के लिए दोबारा आवेदन करेंगे पेंशनर्स
धनबाद, जून 15 -- सिंदरी। एफसीआई वीएसएस इंम्पलाई एसोसिएशन की बैठक रविवार को रोहड़ाबांध में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा ईपीएफ 95 को लेकर जारी हालिया अधिसूचना पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सेवा सिंह ने बताया कि नई अधिसूचना के तहत प्रत्येक ईपीएफ 95 पेंशनर को हायर पेंशन के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। आवेदन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही सभी पेंशनर्स क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करेंगे। बैठक में उमाशंकर सिंह, आरसी प्रसाद, केपी सिंह, बीके नाहा और सुनील कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- वैलिडेशन एक्ट का पेंशनरों ने किया विरोध, सांसद को मांग पत्र भेजने का निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.