नई दिल्ली, जुलाई 9 -- AISHE Report: भारतीय शिक्षा व्यवस्था और कॉलेज जाने वाले युवाओं के लिए एक बेहद गर्व और उत्साह से भरने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE) की नई रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि भारत में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के इतिहास में पहली बार उच्च शिक्षा में कुल एडमिशन का आंकड़ा रिकॉर्ड 4.5 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो यह दर्शाता है कि भारतीय युवाओं में आगे बढ़ने और बड़ी डिग्रियां हासिल करने की ललक लगातार बढ़ रही है।बेटियों ने रचा इतिहास: लड़कों से आगे निकली भागीदारी इस बार की एआईएसएचई (AISHE) रिपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं यान...