जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर । साउथ पॉइंट स्कूल में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर, उभरते करियर योग्यता, प्रोफेशनल स्किल्स तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्यों से हायर एजुकेशन एवं करियर गाइडेंस डे का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तेजी से दुनिया में अपनी अकादमी एवं प्रोफेशनल भविष्य के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रतिष्ठित शिक्षा प्रशिक्षक एवं विशेषज्ञ विश्लेषक ने विद्यार्थियों के साथ अपने ज्ञान, अनुभव एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता डॉ. अजीत सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर, द्वितीय वक्ता अजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, अलायंस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने विद्यार...