लातेहार, अप्रैल 8 -- महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड अंतर्गत हामी पंचायत के तीन अनाथ बच्चों को हामी पंचायत के मुखिया प्रदीप बड़ाइक की पहल पर आश्रय मिल गया। मुखिया की पहल से तीनों बच्चों को आरपीएस अनाथ आश्रम में रखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हामी पंचायत के रहने वाले तीनों बच्चों का नाम करण राम, अर्जुन राम और विवान राम है। बच्चों की दादी ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले बच्चों की मां का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद से तीनों बच्चे दादी के सहारे जीवन यापन कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की देखभाल, पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर हामी पंचायत के मुखिया प्रदीप बड़ाइक ने मानवीय पहल करते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। इसके बाद मुखि...