एटा, मार्च 27 -- हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड मामले में आरोपी भाभी शबनम न्यायालय में सर्मपण के बाद शुक्रवार को परिजन जीआरपी थाना पर पहुंचे। परिजनों ने कई आरोप लगाते हुए कि इस घटना में अभी भी और आरोपी है उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाए। जेल गई शबनम को रिमांड पर लेकर पूछताछ होने पर घटना में नया मोड आ सकता है। शुक्रवार की दोपहर को प्रापर्टी डीलर हामिद अली पप्पू की मां के साथ उनके भाई जीआरपी थाना पर पहुंच गए। यहां पर पहुंचे लोगों ने मांग की कि जेल में बंद शबनम से पूछताछ की जाए। शबनम की पूछताछ में और नाम प्रकाश में आ सकते है। हामिद के भाई का आरोप है कि हम लोगों को भी लगातार हत्या की धमकी मिल रही है। जब तक कठोरता से पूछताछ नहीं होगी तब तक आरोपियों के नाम सामने नहीं आ सकेंगे। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस घटना में पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। ह...