रुडकी, मार्च 22 -- इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में रविवार को आईआईटी रुड़की हाफ मैराथन 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन में 21 किमी (ओपन पुरुष), 11 किमी (ओपन महिला), 11 किमी (50 वर्ष से अधिक पुरुष) और पांच किमी (40 वर्ष से अधिक महिला) श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ का मार्ग लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, आईआईटी रुड़की से कलियर तक और वापस रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की (आईएएस) एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. बरजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया। आयोजन में लगभग 1000 पुरुष एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.