हरिद्वार, मार्च 22 -- आईआईटी रुड़की की 11 किमी वूमेन हाफ मैराथन में उत्तराखंड संस्कृत विवि की छात्रा मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आई धाविकाओं ने भाग लिया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि शास्त्री प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा को आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने ट्रॉफी और 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर खेल स्तर को ऊंचा किया जाएगा। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय, कुलसचिव दिनेश कुमार राणा, वित्त अधिकारी लाखेंद्र गोथियाल, क्रीड़ा सचिव प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी, सहायक कुलसचिव संदीप भट्ट और सुनील कुमार ने मनीषा को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...