भदोही, मार्च 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। युवा फ्रेंड फाउंडेशन द्वारा शनिवार को जंगीगंज पुलिस चौके के पास हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 370 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक एवं माता राजलक्ष्मी मंदा ने संयुक्त रूप से किया। जंगीगंज पुलिस चौकी के पास से धावकों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ करीब 21 किलोमीटर लंबी हुई। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग प्रांतों से आए धावकों ने प्रतिभाग किया। भदोही हाफ मैराथन में रजिस्टर्ड 370 धावकों ने प्रतिभाग की। सबसे तेज दौड़ लगाते हुए डीघ ब्लॉक नारेपार सीतामढ़ी निवासी एथलेटिक्स सतीश वर्मा को प्रथम स्थान आने पर 71 हजार रूपय पुरस्कार क...