भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर। जिले में हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता को लेकर कमेटी द्वारा तैयारी तेज हो गई है। जंगीगंज से लेकर मुंसीलाटपुर तक रैक बनाने के साथ ही अन्य तैयारी चल रही है। आयोजक मनीष पांडेय की माने तो जिले में 28 फरवरी को हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जंगीगंज से दौड़ शुरू होगा जो गोपीगंज, थानीपुर, गिरधरपुर, ज्ञानपुर, लक्ष्मणपट्टी और देवनाथपुर होते हुए जिला खेल मैदान में समापन होगा। दौड़ में विदेशी धावक भी शामिल होंगे। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को दौड़ को लेकर कमेटी के लोग हर स्तर से तैयारी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.