हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली ने शनिवार को जिले में हो रहे कथित 'हाफ एनकाउंटर' को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में भय का वातावरण बन रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। एक कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया के सफल संचालन पर जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि 166 दिनों तक चली इस प्रक्रिया के बाद पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो गया है। हरदोई जनपद में अब करीब 26.22 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है।सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान को पारदर्शी बनाने में 3548 बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन एजेंटों ने नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने में सक्रिय सहयोग दिया। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.