बरेली, अप्रैल 6 -- गुलड़िया।मझगवां ब्लाक के गांव हाफिस गंज में महाराणा प्रताप दौड़ प्रतियोगिता हुई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और एसडीएम विदुषी सिंह ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों से परिचय कर खेलों का महत्व बताया। 800 मीटर दौड़ में विवेक चौहान, महेश, सचिन, 1600 मीटर में सुनील राजपूत, दिनेश मौर्य, कृष्ण, 200 मीटर में मौजिस, विवेक चौहान, प्रियांशु, 400 में शिवकुमार, सचिन, अवधेश यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मेडल व शील देकर पुरस्कृत किया। सपा के डॉ. जीराज यादव, पीयूष वर्मा, विश्वास लोधी, सुनील लोधी, शिवम चौहान, ओमवीर यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...