बरेली, अप्रैल 16 -- हाफिजगंज। गांव के बाईपास मार्ग पर पीलीभीत हाईवे किनारे अतिक्रमण को बुधवार को पुलिस ने हटवा दिया। अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई होगी।हाफिजगंज गांव के बाईपास मार्ग पर पीलीभीत हाईवे के किनारे लोगों ने खोखे, टिन शेड और दुकाने लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिससे हाईवे संकरा हो गया था और आए दिन हादसे होते थे। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने अभियान चालाकर अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क या सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित यह भी पढ़ें- कलियर में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...