संभल, मार्च 21 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में ईद पर एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा न हो, इसके लिए गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। साथ ही ग्रामीणों को हिदायत दी गई कि अगर नई परंपरा के तहत कोई कार्य करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर में एक मकान में ईद के पर्व पर सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार शाम को सजावट की गई थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष सुधीर पंवार ने मौके पर पहुंचकर सजावट को हटवा दिया था और तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर शाम को हिदायत देकर छोड़ा था। गांव में किसी प्रकार की नई परंपरा न पड़े, इसके लिए शनिवार को पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि किसी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली गई।...