हापुड़, अप्रैल 9 -- रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो को पांच नई बसें मिल गई हैं। ये बसें हापुड़ से कालागढ़ रुट पर संचालित होंगी। रुटों पर नई बसों के संचालित होने से राजस्व में वृद्धि होगी।हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रुटों पर 130 बसें संचालित हैं। इनमें कई रुटों पर बसों की कमी चल रही है। जिसके संबंध में समय-समय पर डिपो के अधिकारी रोडवेज मुख्यालय को डिमांड भेजते हैं। जिसके चलते अब डिपो को पांच नई रोडवेज बसें मिल गई हैं। ये रोडवेज बसें हापुड़ से कालागढ़ जाने वाले रुट पर संचालित होंगी क्योंकि उक्त रुट पर बसों की काफी कमी चल रही है। पांच नई बसें उक्त रुट पर संचालित होने से लोगों को राहत मिलेगी। एआरएम सतीश कुमार ने बताया कि डिपो को पांच नई बसें प्राप्त हो गई हैं। जिसके बाद अब डिपो के राजस्व में और वृद्धि हो जायेगी। यात्रियों को हापुड़ डिपो बेहतर बस सेवा उ...