मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- बघरा स्थित यशवीर आश्रम में हापुड़ से आए मुस्लिम परिवार के छह लोगों ने हवन-पूजन और शुद्धिकरण के बाद हिन्दू धर्म में वापसी की है। हापुड़ निवासी मुस्लिम परिवार के छह लोगों ने यशवीर आश्रम बघरा में धार्मिक रीति रिवाज से पुन: हिन्दू धर्म अपना लिया है। आचार्य मृगेंद्र ने हवन में आहुति दिलाकर उनका शुद्धिकरण कर गंगाजल से आचमन कर जनेऊ और लाल धागे में ओम का चिन्ह पहनाया। उनके नाम फुरकान से विशाल, नगीना से प्रीति, अफसाना से नेहा, अल्फिजा से पूजा, अमन से आकाश, मंतसरा से मनसा रखे गए हैं। यहां शुद्धिकरण के बाद उक्त परिवार का विश्व हिन्दू परिषद के मेरठ प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्दू ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी छह लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व जबरन उनके पूर्वजों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। अब उन्होंने पुन: अप...