हापुड़, जून 27 -- जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर हापुड़ की बेटी संस्कृति बाना ने गोल्ड एवं ब्रॉन्ज मैडल जीत लिया है। दो मैडल जीतकर उन्होंने हापुड़ के साथ देश का नाम चमकाया है। बेटी की उपलब्धि पर जिले के अनेक लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। शहर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी संस्कृति बाना शूटर हैं। वह स्टेट से लेकर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर मैडल झटक चुकी हैं। अब संस्कृति ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। यह चैंपियनशिप 26 जून को हुई। इसमें संस्कृति ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मैडल जीता है। 10 मीटर में गोल्ड और 50 मीटर में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर उन्होंने हापुड़ के नाम को विश्व में चमका दिया है। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा और माता पिता को दिया है। बेटी की सफलता पर दादा जी...