हापुड़, अप्रैल 24 -- हापुड़ निवासी प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी के बेटे एवं डीएम पब्लिक स्कूल अटोला के पूर्व छात्र आदित्य माहेश्वरी भारतीय सेना में कैप्टन बन गए हैं। सेना के रैंक स्टार लगाने के कार्यक्रम में माता-पिता ने भाग लिया।आदित्य माहेश्वरी काफी होनहार हैं। उन्होंने डीएम पब्लिक स्कूल से 2016 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया था। इसके बाद आदित्य का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरिनरी यूनिवर्सिटी मथुरा में बीवीएससी के कोर्स के लिए हुआ। वहां पर उन्होंने साढ़े पांच साल तक अपना मेडिकल का कोर्स पूरा किया। सर्जरी में पोस्ट ग्रेजुएशन एमवीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- आदित्य का इंडियन आर्मी के कैप्टन के पद चयन इसी पढ़ाई के साथ उन्होंने एसएसबी परीक्षा की भी तैयारी की और प्रयागराज के केंद्र प...