गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। हापुड़ रोड पर रेहड़ी पटरी खड़ी होने से हादसा होने का डर है। रेहड़ी पटरी खड़े होने पर जाम लग रहा है। नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।हापुड़ रोड पर वाहनों का ज्यादा दबाव रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने करीब एक साल पहले सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी-पटरी खड़ी करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन हापुड़ रोड पर फिर से रेहड़ी पटरी खड़ी की जा रही हैं। लोग खरीदारी के लिए वाहन सड़क पर खड़े कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर जाम लग जाता है। सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। कमला नेहरूनगर कट से लेकर हरसांव तक रेहड़ी पटरी वालों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग निगम से रेहड़ी पटरी वालों को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद रेहड़ी पटरी हटा...