मेरठ, अप्रैल 30 -- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शहर में अतिक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने हापुड़ रोड कमेले का पुल, पिलोखड़ी पुल तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों से 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए अभियान जारी रखा। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कांठ रोड से फल वाली रेहड़ियों को हटवाया अभियान के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाने का प्रयास किया। प्रभारी सम्...