संवाददाता, मार्च 4 -- Hapur News: यूपी के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब होली खेलकर खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने जा रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गांव पूठ के रहने वाले 50 साल के विजय होली खेलने के बाद अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही विजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घायल विजय को अस्पताल ले पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,मृत...