हापुड़ में हुए हादसे में घायल शांति की भी मौत
सीतापुर, जून 29 -- पिसावां, संवाददाता। हापुड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में पिसावां के एक परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम छाया है। हादसे में घायल हुई महिला शांति 60 की शनिवार देर रात मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुचने पर कोहराम मच गया। इस हादसे में शांति के साथ उनकी बेटी मीरा और पौत्री नायरा की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जिनका चार दिन पहले अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को शांति 60 अपनी बेटी मीरा 15 और पौत्री नायरा 6 के साथ कौशांबी डिपो से दिल्ली जा रही थीं। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी की अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा मोहल्ला, बेटी की ससुराल से उठी अर्थी, मेरठ से दिल्ली तक कोहराम हापुड़ में बस से उतरने के बाद वे फुटपाथ पर खड़ी थीं, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मीरा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.