हापुड़, अप्रैल 14 -- हापुड़, संवाददाता। भारत रत्न, संविधान के निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं वां जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। डीजे की धुनों पर नीले रंग में युवकों ने सड़कों पर जमकर डांस किया। महिलाएं भी ढोलों की थापों पर जमकर थिरकी। सुबह से दोपहर बाद तक जश्न चलता रहा। जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने जगह जगह डॉ आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शोभायात्रा का उद्घाटन डा.अंबेडकर पुस्तकालय पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में बैंड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झांकी, घोड़े, महापुरुषों की झांकी शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- जयंती पर आज याद किए जाएंगे संविधान शिल्पी शोभा यात्रा मीनाक्षी रोड स्थित पुस्तकालय से शुरू होकर गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा, कोठी ग...