संवाददाता, अप्रैल 17 -- हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा मुर्शदपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिलाओं और बच्चों पर हाईवे पर जा रही कार अनियंत्रित होकर चढ़ गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।खरीददारी करने आई थीं महिलाएं हादसे का पता लगते ही हाफिजपुर और कपूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गांव ब्रजनाथ...