हापुड़, अप्रैल 16 -- हापुड़ में भीषण गर्मी के प्रकोप की शुरूआत हो गई है, सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर को सूरज की तीखी तपिश से शरीर तपने लगा। इसके अलावा गर्म हवाएं चलने से लोगों का हलक सूखने लगा। इससे लोगों को गर्मी के सीजन का पहला दिन दिक्कत भरा महसूस हुआ। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और सड़क सुनसान रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बार अप्रैल का आधा महीना बारिश, बादल और हल्की धूप में निकल गया, जिससे लोगों को अप्रैल के महीने में गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- तेज धूप की तपिश ने झुलसाया, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन पिछले दो दिन से मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है...