हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 -27 के लिए होने वाली चुनाव के लिए शनिवार को विभिन्न पदों पर 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने प्रत्याशियों के साथ साथ उनके साथी अधिवक्ता भी पहुंचे। मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम वर्मा, मुकेश कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह (नवादा), सचिव पद पर रवि कुमार, कुलदीप सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूर अहमद, मुकुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुशाहिद, रमेश चंद लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन तोमर, कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा, सहसचिव प्रशासन पद पर सुर्जन सिंह सैनी, सलीम, सरफराज ...