हापुड़, जून 9 -- गाजियाबाद मुरादाबाद रेलवे लाइन पर हापुड़ और पिलखुवा के बीच सुबह 10 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक ब्लाॅक लेकर आॅटोमेटिस सिग्नल सिस्टम का कार्य कराया गया। हालांकि इस दौरान ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। जबकि अन्य कई ट्रेनें पीछे से ही देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम का कार्य गाजियाबाद और मुरादाबाद के बाद ऑटोमेटिक सिग्रल सिस्टम का कार्य कराया जा रहा है। इस कारण सोमवार को हापुड़-पिलखुवा के बीच सुबह 10:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक ब्लॉक लेकर इस कार्य कर कराया गया। रेलवे अधिकारियों का प्रयास है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जा सके ताकि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम चालू हो सके। इस कारण 16 जून तक समय समय पर ब्लाक लेकर कार्य कराया जाएगा।

ट्रेन की लेटलतीफी उधर ट्रेनों क...