मेरठ, जून 10 -- थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ चुंगी इलाके में मंगलवार को फर्जी किन्नर बनकर वसूली कर रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। आरोप है कि ये लोग किन्नरों का वेश धारण कर लंबे समय से इलाके में घूम रहे थे और पैसे ऐंठ रहे थे। इस दौरान मौके पर मारपीट और हंगामा हो गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। किन्नर गुरु हिना, साथी शालू किन्नर ने बताया कि उनके इलाके में कई दिनों से फर्जी किन्नर अवैध वसूली कर रहे थे। मंगलवार दोपहर हापुड़ चुंगी के पास असली और फर्जी किन्नरों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई और मारपीट भी हो गई। हंगामे के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा दिखाई दे रहा है।सूचना मिलने पर थाना नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थ...