हापुड़, जुलाई 18 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार की लखनऊ में उनकी कार में शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में वह लखनऊ के लिए रवाना हो गया। बताया गया कि देर रात तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। मृतक दरोगा लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात थे। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार पिछले करीब चार साल से लखनऊ में तैनात था। हाल में वह लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर को अजय कुमार का शव उनकी कार में मिला। इसकी सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने परिजन को अजय की मौत के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया。 यह भी पढ़ें- दरोगा के मौत की वजह नहीं पता चली, दिल औ...