संवाददाता, जुलाई 27 -- हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर बने सेमी प्राइवेट रुम में अचानक आग लग गई। जिस वजह से धुंआ-धुंआ हो गया। इस फ्लोर पर करीब 32 मरीज भर्ती थे। जिसमें तीन नवजात शिशु भी शामिल हैं। इसके अलावा ऊपरी तल पर बने आवासीय तल पर रह रहे 20 लोग भी आग से घबरा गए। किसी प्रकार दमकल की टीम ने समय रहते ही सभी मरीजों और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर एसपी सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। आग लगने की वजह से अस्पताल में घंटों तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरूआती जांच में पता चला कि एसी में ब्लास्ट होने से आग लगी है। अब दमकल और ...