मेरठ, मार्च 10 -- शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार हापुड़ अड्डा पर मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लोहियानगर जाकिर कॉलोनी निवासी महिला नरगिस मंगलवार को हापुड़ अड्डा बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए आई थी। बाजार से सामान लेने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए निकल रही थी। इसी दौरान पहले से मौके की तलाश में घूम रहा एक बदमाश महिला के पास पहुंचा और अचानक उसका पर्स छीनकर भागने लगा। जब महिला को ...