हापुड़ : हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, मई 13 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव हरनाम नगला निवासी चेतराम ने बताया कि उसकी बहन सरोज, जीजा सूरजपाल सिंह और भांजा प्रियांशु 11 मई को बाइक से संभल से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंचे, तभी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरजपाल सिंह और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरजपाल की हालत गंभीर देख उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जबकि प्रियांशु का यहां के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.