हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़/बृजघाट। चैत्र पूर्णिमा पर गंगानगरी बृजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कर पुरोहितों को दक्षिणा देकर धर्म लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बेसहारों लोगों को भोजन कराकर दान दिया। गुरुवार को चैत्र माह की पूर्णिमा होने के कारण ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा किनारे पहुंच गए। बुधवार देर शाम से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,पंजाब सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के आवागमन के बाद आरती प्लेटफार्म, धर्मशाला और बाजारों में भीड़ बढ़ गई।श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गंगानगरी की रौनक बढ़ गई। गुरुवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में हर हर गंगे के उद्घोष के साथ दो लाख से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.