हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में एक व्यक्ति के साथ गांव के ही आरोपी ने गाली गलौज कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। आरोप है कि आरोपी शातिर अपराधी है। एसपी के आदेश पर हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी देंद्र कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह खेती व मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता करता है। उसके घर के पास कुलदीप बाना उर्फ बब्बल का घर है जो एक हिस्ट्रीशिटर बदमाश है। उसके खिलाफ हाफिजपुर थाने में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का घर उसके घर के पास होने के कारण वह आते जाते बिना किसी कारण के गंदी गंदी गालियां देता है। धमकी दी कि अगर वह उसके सामने आया तो गोली मारकर हत्या कर देगा। इससे पीड़ित ...