हापुड़, मार्च 2 -- हापुड़, संवाददाता। सार्वजनिक स्थलों पर शराब के जाम छलकाने वालों के खिलाफ अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार रात कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने 38 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा। इस दौरान सड़क पर शराब पीने वालों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अभियान के तहत 80 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की तलाश की जो सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे थे। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से 38 लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए या फिर शराब पीकर ...