हापुड़ : सरकारी तालाब पर बने मकान को ध्वस्त कराया
हापुड़, मई 13 -- तहसील हापुड़ के गांव नगोला में बुधवार को सरकारी तालाब को खाली करने का अभियान चलाया गया। बताया गया कि तालाब पर मकान बना हुआ था। जिस पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार तालाब पर समाजवादी के नेता का मकान बना हुआ था। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई का सपाइयों ने विरोध भी किया। जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद प्रशासन में तालाब पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.