हापुड़ : सड़क हादसे में युवक की मौत
हापुड़, जून 27 -- सिंभावली। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खुडलियां के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक के टक्कर बाइक सवार युवक की मौत हो। घटना में एक युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर के थाना मोहिली के गांव करौंदिया निवासी राजन मिश्रा नोएडा में नौकरी करता था। शुक्रवार की देर रात को वह अपने शाहजहांपुर निवासी साथी ऋषभ मिश्रा के साथ नोएडा से घर जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली के गांव खुडलियां के निकट पहु्ंचे तो पीछे के आए ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में राजन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.