हापुड़, अप्रैल 20 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डिलीवरी बाय की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी राशिद ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई माजिद एक आनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। 23 मार्च 2026 को वह बाइक पर सवार होकर हापुड़ से आर्डर लेकर गढ़ रोड की ओर से जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे बजे जब वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पुल पर एनएच 9 स्थित एक होटल के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिल...