हापुड़, जनवरी 2 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में एक घेर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर घेर में बंधे कई पशु गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों को देखकर पीड़ित ने शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। गांव अटूटा निवासी रणकेश ने बताया कि गुरुवार रात वह पशुओं को घेर में बांधकर अपने घर में सोने के लिए चला गया था। रात में जिस स्थान पर पशु बंधे हुए थे, उसमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर तीन गाय, दो बछिया और एक भैंसा गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों को देखकर पीड़ित किसान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस को ...