हापुड़, जून 15 -- सोमवती अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। अधिक माह की सोमवती अमावस्या के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के श्रद्घालुओं का आगमन रविवार शाम को ही शुरू हुआ। अधिकांश श्रद्घालु गंगा किनारे पहुंच गए थे, जहां प्रात 4 बजते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। डुबकी लगाने के बाद अधिकांश श्रद्घालुओं ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में जाकर अपने ईष्टों के समक्ष मत्था टेका। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जाम में फंसे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद सुहागिनों ने पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना और ...