हापुड़, जुलाई 20 -- हापुड़। साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन साइबर वज्र के तहत थाना साइबर सेल प्रभारी ने कोतवाली हापुड़ नगर में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर करीब 1.16 लाख रुपये का फ्राड किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को आठ शिकायतें मिली हैं। पुलिस की रडार पर अभी ऐसे अन्य कई लोग हैं जो इस अपराध से जुड़े हैं। जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है। साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मेरठ रेंज के अधिकारियों और गृह मंत्रालय के निर्देश पर साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त होने वाले म्यूल खाताधारकों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी एक व्यक्ति के आईडीबीआई बैंक खाते की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि इस खाताधारक क...