हापुड़, जून 13 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के पास युवकों को शराब ले जाते हुए टोकने पर बेखौफ युवकों ने खाकी पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर दो सिपाहियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थाना हापुड़ देहात में तैनात सिपाही दौलत राम और अभिषेक त्यागी शुक्रवार रात करीब एक बजे गश्त पर थे। तभी उन्हें बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जबकि सिपाहियों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह शराब खरीद कर ला रहे थे। यह भी पढ़ें- हापुड़ : शराब ला रहे युवकों ने खाकी पर बोला हमला सिपाहियों की पूछताछ पर आरोपी युवक आग बबूला हो गए। उन्होंने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और दोनों सिपाहियों के साथ मारप...