हापुड़, जून 23 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने खराब खड़ी रोडवेज बस की सवारियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तकरीबन 4:30 बजे एक रोडवेज बस सोहराब गेट डिपो गोंडा से दिल्ली जा रही थी। तकनीकी खराबी के कारण बस को सोहना फ्लाईओवर के पीछे सर्विस लेन कट के पास खड़ा कर दिया गया। बस की सवारियों को दूसरी बस में बैठाने की तैयारी चल रही थी और यात्री डिवाइडर कट के पास खड़े थे। यह भी पढ़ें- यूपी: रोडवेज बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, बच्ची समेत 2 की दर्दनाक मौत; 6 घायल इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सवारियों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाएं और ए...